संदेश

अघोरी

चित्र
गंगा नदी के एक किनारे पर बिल्कुल निःशब्द रात्रि में कापालिकों का एक समूह अपनी साधना में लगा हुआ है,अधजली चिताओं के सुर्ख अंगारों से निकलने वाली रोशनी से तट की रेत भी कभी कभी अपनी चमक से अपने होने का अहसास करा देती है,पास में ही झुरमुट में खड़े हुए पेड़ों की आभा और जरा सी हवा की आहट पाते ही जोरों से झूमकर पत्तों की एक तेज आवाज वातावरण को और भी भयकारी बना देती है,मगर कापालिकों के इस समूह पर कोई भी भय का प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा था,ऐसा लगता था जैसे ये इन लोगों का नियमित कार्य हो। “शिष्य केशवानंद जा! जरा गंगा मैया से जल लेकर आ!” एक वृद्ध कापालिक ने अपने हाथों में पकड़े हुए कपाल को बालू पर सिंदूर से बनी हुई एक तिकोनी सी ज्यामितीय आकार की आकृति के मध्य स्थान पर रखते हुए आदेश दिया था। उस निस्तब्ध रात्रि में भी हल्की सी रोशनी में उस कापालिक के पूरे शरीर पर पुती हुई भस्म,चौड़े मस्तक पर भस्म के ऊपर सिंदूर से बना हुआ तिलक ,बड़ी बड़ी जटाओं को सिर के ऊपर कुंडलिनी आकार में लपेटा हुआ और लाल लाल सुर्ख आंखों के साथ ही गले में रुद्राक्ष की कई मालाओं और हाथ में पकड़ी हुई एक टेढ़ी मेढी सी छड़ी...

पॉडकास्टिंग क्या है, और कैसे बनाएं इसमें भविष्य।

चित्र
   आज के इस तकनीकी युग में युवाओं के लिए कई तरह के नए रोजगार के अवसर उपलब्ध होते जा रहे हैं।जिनमे कुछ विशेषज्ञता और अनुभव को प्राप्त कर के वे एक बेहतरीन भविष्य के साथ साथ अच्छी कमाई और अपना नाम भी कमा सकते है।आज के इस लेख में हम बात करेंगे पॉडकास्टिंग के बारे में जहां पर आप अपनी आवाज के कमाल से और अपने बेहतरीन कंटेंट की दम पर नाम और पैसा दोनो ही कमा सकते हैं। पॉडकास्टिंग क्या है ? जब भी हम लोग पॉडकास्टिंग शब्द का प्रयोग करते हैं,तो पहला प्रश्न यही होता है, कि पॉडकास्टिग क्या है ?  दोस्तों तकनीकी विकास के साथ साथ इंटरनेट पर वीडियो कंटेंट,गेमिंग कंटेंट आदि की भरमार होती चली गई,लेकिन अभी पिछले कुछ समय से पश्चिमी देशों में ऑडियो कंटेंट को प्रयोग,उपभोग करने में इंटरनेट उपभोक्ताओं में वृद्धि शुरू हो गई और लोग ऑडियो कंटेंट को सुनने के लिए आगे आने लगे,यही ऑडियो कंटेंट चाहे स्टोरी, नॉवेल या किसी क्षेत्र विशेष में एक टॉपिक पर तैयार किए जाने वाले एपीसोडिक विशेष कार्यक्रम है,और इन्ही एपीसोडिक ऑडियो कंटेंट को पॉडकास्ट कहते है।वर्तमान समय में अगर आप ऑडियो पॉडकास्टिंग में अप...

animated videos kaise banayein

चित्र
  कैसे बनाएं अपने यू ट्यूब चैनल के लिए एनिमेटेड वीडियोस फ्री में।                   आजकल के समय में बहुतायत युवा  अपनी योग्यता और कुशलता को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स को प्रयोग कर रहे हैं इसी के साथ साथ वे ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए ब्लॉग्गिंग ,वेबसाइट या अपने यू ट्यूब चैनल के माध्यम से अपनी प्रतिभा और अपने ज्ञान  दूसरों तक पहुंचा कर या किसी मनोरंजनपूर्ण कहानी आदि के रूप में बनाकर अपने चैनल पर दिखते है। इसी कड़ी में इस समय जिस विधा का यू ट्यूब पर सबसे ज्यादा प्रसार हुआ है वो है एनीमेशन या ३ डाइमेंशन एनीमेशन वीडियोस का ,आज हम इस लेख में उन् एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर के बारे में बात करेंगे जिनका प्रयोग करके आप अपने यू ट्यूब चैनल के लिए एनीमेशन वीडियोस स्वयं ही अपने मोबाइल अथवा लैपटॉप से बना सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।                                                   १. ...

शिक्षक बनने के लिए कैसे करें तैयारी ।

चित्र
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उत्तर प्रदेश से आने वाली आगामी टी. जी. टी. और प्रवक्ता परीक्षा के लिए कैसे करें तैयारी। उत्तर प्रदेश में सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में आने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और प्रवक्ता पदों के लिए शीघ्र ही लगभग १६००० पदों पर विज्ञप्ति निकले जाने की घोषणा शासन स्टार से की गयी है। चूँकि इससे पूर्व वर्ष २०१६ में भारतियों के लिए विज्ञापन निकला गया था जिसकी नियुक्ति प्रक्रिया अभी तक चल रही है। और पिछले ४ वर्षों से कोई विज्ञापन न निकाले जाने के कारण लाखों की संख्या में युवा और युवतियां इन पदों की राह देख रहा था चूँकि अब चयन बोर्ड के द्वारा शीघ्र ही इन पदों पर विज्ञापन जारी किये जाने का आश्वासन दिया गया है तो उम्मीद की जा सकती है की जल्द ही यह विज्ञापन आ जायेगा।  आइये अब उन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर  आपको बताते हैं जिनको अपनाने से आप इस परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।                                                    ...