शिक्षक बनने के लिए कैसे करें तैयारी ।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उत्तर प्रदेश से आने वाली आगामी टी. जी. टी. और प्रवक्ता परीक्षा के लिए कैसे करें तैयारी। उत्तर प्रदेश में सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में आने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और प्रवक्ता पदों के लिए शीघ्र ही लगभग १६००० पदों पर विज्ञप्ति निकले जाने की घोषणा शासन स्टार से की गयी है। चूँकि इससे पूर्व वर्ष २०१६ में भारतियों के लिए विज्ञापन निकला गया था जिसकी नियुक्ति प्रक्रिया अभी तक चल रही है। और पिछले ४ वर्षों से कोई विज्ञापन न निकाले जाने के कारण लाखों की संख्या में युवा और युवतियां इन पदों की राह देख रहा था चूँकि अब चयन बोर्ड के द्वारा शीघ्र ही इन पदों पर विज्ञापन जारी किये जाने का आश्वासन दिया गया है तो उम्मीद की जा सकती है की जल्द ही यह विज्ञापन आ जायेगा। आइये अब उन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपको बताते हैं जिनको अपनाने से आप इस परीक्षा में सफलता पा सकते हैं। ...